Download Apps
Scan QR Code To Download The Gujarat First Mobile App CLOSE
ગુજરાત રાષ્ટ્રીય આંતરરાષ્ટ્રીય મનોરંજન સ્પોર્ટ્સ ધર્મ ભક્તિ એક્સક્લુઝીવ બિઝનેસ ટેક & ઓટો લાઇફ સ્ટાઇલ વાયરલ & સોશિયલ ક્રાઈમ STUDIO ON WHEELS
Advertisement

वकीलों के चैंबर को घरेलू टैरिफ में शामिल करने के फैसले का आप लीगल सेैल ने किया स्वागत

इस फैसले के तहत, वकीलों के चैंबर के बिजली कनेक्शन को गैर-आवासीय आपूर्ति (एनआरएस) कैटेगरी से बदलकर घरेलू आपूर्ति (डीएस) श्रेणी में कर दिया गया है।
वकीलों के चैंबर को घरेलू टैरिफ में शामिल करने के फैसले का आप लीगल सेैल ने किया स्वागत
Advertisement

चंडीगढ़ : लीगल सेल ने राज्य के वकीलों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लीगल सेल ने पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ ऑर्डर में लिए गए ऐतिहासिक फैसले का दिल से स्वागत किया है। इस फैसले के तहत, वकीलों के चैंबर के बिजली कनेक्शन को गैर-आवासीय आपूर्ति (एनआरएस) कैटेगरी से बदलकर घरेलू आपूर्ति (डीएस) श्रेणी में कर दिया गया है।

लीगल सेल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का उनके पर्सनल दखल और निरंतर सहयोग के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया कि कानूनी भाईचारे की चिंताओं को कमीशन के सामने प्रभावशाली तरीके से पेश किया जाए।

Advertisement

मुंगो ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में, समज के प्रत्येक वर्ग किसानों और मजदूरों से लेकर वकीलों जैसे प्रोफेशनल्स तक, की लंबित मांगें पूरी की जा रही हैं। वकीलों के खर्चों में यह कटौती आखिरकार पंजाब के आम आदमी के लिए कानीनी सेवाओं को और सस्ता बनाएगी। लीगल सेल ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर पंजाब की पूरी लीगल भाईचारे को बधाई दी। इस दौरान एडवोकेट गुरभेज सिंह, स्टेट सेक्रेटरी आप लीगल विंग, प्रेसिडेंट ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन पटियाला मनवीर सिंह टिवाना, सेक्रेटरी बार एसोसिएशन नाभा हरजिंदर सिंह मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement

.

×